गजानंद सिन्हा ने भाजपा से वीर शिवाजी वार्ड 16 खमतराई से की दावेदारी, नशा मुक्त और शिक्षित समाज बनाने का संकल्प

रायपुर। नगर निगम चुनाव की घोषणा के साथ ही राजधानी में चुनावी माहौल गरमा गया है। वार्ड आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर जनता और राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में युवा नेता और भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता गजानंद सिन्हा ने वीर शिवाजी वार्ड 16 खमतराई से अपनी दावेदारी पेश की है।

आपको बता दें कि गजानंद सिन्हा छात्र जीवन से ही भाजपा से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में शक्ति केंद्र संयोजक हैं और गुढ़ियारी मंडल के सोशल मीडिया के संयोजक हैं। अपने लंबे सामाजिक और राजनीतिक अनुभव के साथ वे क्षेत्र के युवाओं और आम जनता के बीच एक लोकप्रिय चेहरा बन चुके हैं।

गजानंद सिन्हा ने बीए, पीजीडीसीए की पढ़ाई की है और वे अभी एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं। उनका मोबाइल नंबर 9827944445, 9827340080 है।

नशा मुक्त समाज का संकल्प

 

गजानंद सिन्हा ने अपने क्षेत्र में बढ़ते अपराध और सामाजिक समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “अपराध की जड़ में नशा मुख्य भूमिका निभाता है। अगर मुझे जनता की सेवा का अवसर मिला तो मैं सबसे पहले अपने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ठोस प्रयास करूंगा।”

शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव की योजना

गजानंद सिन्हा ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “शिक्षा ही वह साधन है जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं। शिक्षा से बच्चों में ज्ञान, अनुशासन, सहयोग और सामाजिक सद्भाव के गुण विकसित होंगे। मेरा उद्देश्य है कि हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचे।”

क्षेत्र के विकास पर फोकस

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता निवासियों की सुरक्षा, जीवन की गुणवत्ता में सुधार, आवास, सामाजिक सेवाएं, स्कूल और पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना है। इसके लिए वे स्थानीय अधिकारियों और समुदाय के साथ मिलकर काम करेंगे।

पार्टी से गहरा जुड़ाव

गजानंद सिन्हा ने भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को अपनी प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा, “मैं भाजपा का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं और पार्टी आदर्शों के तहत हमेशा जनहित के कार्य करता रहा हूं। अगर पार्टी मुझे टिकट देकर चुनाव लड़ने का अवसर देती है, तो मैं पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा।”

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरणा

सिन्हा ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़कर 2 दिवस का संघ परिचय और 7 दिवस का प्राथमिक वर्ग प्रशिक्षण लिया। संघ के विचार और कार्यों से प्रेरित होकर उन्होंने समाजसेवा का मार्ग अपनाया।

सिन्हा समाज के लिए योगदान

सिन्हा ने रायपुर पश्चिम में सिन्हा समाज के हितों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। समाज के दिशा-निर्देशों के अनुसार उन्होंने युवाओं और समुदाय के कल्याण के लिए प्रयास किए हैं।

गजानंद सिन्हा की दावेदारी से वीर शिवाजी वार्ड 16 खमतराई में चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। उनके संकल्प और जनता से जुड़ाव ने उन्हें एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में पेश किया है।

अब वक्त है युवा सोच को आगे बढ़ाने का
गजानंद सिन्हा
वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16, ख़मतराई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *