रायपुर से बबिता बागड़ी नत्थानी महापौर पद की प्रबल दावेदार, स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत से प्रेरित राजनीति


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर महापौर पद के लिए कांग्रेस पार्टी से दावेदारों की चर्चा जोरों पर है। इस बीच, श्रीमती बबिता बागड़ी नत्थानी अपनी मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि और संगठनात्मक अनुभव के साथ महापौर पद की प्रबल दावेदार के रूप में उभरकर सामने आई हैं।
ये भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ शौण्डिक समाज का भव्य सम्मेलन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल
आपको बता दें कि बबिता बागड़ी नत्थानी का परिवार स्वतंत्रता संग्राम और कांग्रेस पार्टी से गहराई से जुड़ा हुआ है। उनके पिता स्वर्गीय मगनलाल बागड़ी “हिंदुस्तानी” स्वतंत्रता सेनानी के संस्थापक और पूर्व सांसद थे। वे पंडित जवाहरलाल नेहरू और श्रीमती इंदिरा गांधी के करीबी सहयोगी थे। उनके बड़े पिता और ससुर भी स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस के सक्रिय सदस्य रहे हैं। इस वजह से बबिता को राजनीति का गहरा अनुभव है।
बबिता बागड़ी नत्थानी ने कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। वे पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी, छत्तीसगढ़, पूर्व सदस्य एफसीआई सलाहकार राज्य समिति, पूर्व संयोजक सेवा दल, छत्तीसगढ़, पूर्व विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट, नागपुर पूर्व अध्यक्ष, नागपुर जिला (ग्रामीण) युवा महिला कांग्रेस कमेटी संयोजक, गांधी विचार मंच, रायपुर रह चुकी है। बबिता का राजनीतिक अनुभव नगर निगम प्रशासन और जनसेवा के लिए उनके समर्पण को दर्शाता है।
बबिता बागड़ी नत्थानी की छवि एक ईमानदार और समर्पित कार्यकर्ता की है। उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस और अन्य संगठनों में हुए कार्यों ने उन्हें जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय बना दिया है। उनकी दावेदारी को रायपुर के कार्यकर्ताओं और जनता का समर्थन मिल रहा है।
आपको बता दें कि बबिता बागड़ी नत्थानी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों के प्रति पूर्ण समर्पण के लिए जानी जाती हैं। उनका जीवन सामाजिक न्याय और विकास को समर्पित है।
बबिता बागड़ी नत्थानी की महापौर पद के लिए दावेदारी ने रायपुर के राजनीतिक समीकरण को और दिलचस्प बना दिया है। स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत और उनका अनुभव कांग्रेस को एक मजबूत नेतृत्व प्रदान कर सकता है।