CG Sex Racket : छत्तीसगढ़ में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला समेत 5 गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

CG Sex Racket : दुर्ग। दुर्ग ज़िले के स्मृति नगर स्थित व्ही. आर. टावर में संचालित “अगम ब्यूटी सेलून एंड स्पा सेंटर” में देह व्यापार चलाए जाने का बड़ा खुलासा हुआ है। चौकी स्मृति नगर पुलिस ने रविवार रात छापेमारी कर इस अवैध गतिविधि को पकड़ा। मौके से स्पा संचालिका प्रिया सिंह समेत चार पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, 5 मोबाइल, 4,000 रुपये नकद और पांच रजिस्टर भी जब्त किए हैं।
11 मई की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जुनवानी स्थित स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए एक पुलिस कर्मचारी को पाईंटर बनाकर भेजा गया। पुष्टि के बाद महिला पुलिस टीम के साथ मौके पर दबिश दी गई।
ये भी पढ़ें
रायपुर में भीषण सड़क हादसा: छट्टी से लौट रहे 13 लोगों की दर्दनाक मौत, 14 घायल
छापे के दौरान स्पा सेंटर की संचालिका प्रिया सिंह, ग्राहक एस.के. द्विवेदी, धर्मशील खोब्रागढ़े, राहुल चौधरी और विकास गेन्ड्रे को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। इनके पास से पांच मोबाइल, नगद राशि और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।
सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 533/25 दर्ज किया गया है। उन पर अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रद्धा पाठक, उप निरीक्षक गुरुविंदर सिंह संधु, सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा सहित आरक्षक तुषार छेदैया, जी. लक्ष्मीनारायण, संतोष निर्मलकर और सविंदर सिंह की सक्रिय भूमिका रही।








