Earthquake In Uttarakhand : भारत के इस राज्य में आया भूकंप, 4 घंटे में 3 बार डोली धरती

Earthquake In Uttarakhand : उत्तराखंड। उत्तराखंड के उत्तरकाशी और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोगों के बीच दहशत का माहौल निर्मित हो गया। भूकंप के झटकों से वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से मलबा और पत्थर गिरने लगा। बताया जा रहा है कि 4 घंटे में 3 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

ये भी पढ़ें –CG Accident News : बड़ा सड़क हादसा, छह महीने की बच्ची की मौत, कई यात्री घायल

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के उत्तरकाशी और आसपास के कई इलाकों में शुक्रवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दहशत के चलते लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों में भय का माहौल है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सभी तहसीलों से जानकारी जुटाई जा रही है।

बताया जा रहा है कि पहले सुबह करीब 7 बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप के कारण वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से मलबा और पत्थर गिरे। इसके बाद दोबारा 8 बजकर 19 मिनट पर फिर झटके महसूस हुए, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 रही। इसके बाद जनपद मुख्यालय में 10:59 बजे तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किमी नीचे उत्तरकाशी में था। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को जिले की सभी तहसील क्षेत्रों में भूकंप के असर के बारे में सूचना जुटाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *