CG Politics News : कभी भी जारी हो सकती है भाजपा प्रत्याशियों की सूची : डिप्टी सीएम साव

CG Politics News : साय सरकार किसानों के लिए समर्पित, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में बनाया रिकॉर्ड : डिप्टी सीएम अरुण साव

CG Politics News : रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का रिकॉर्ड बताता है कि, विष्णु देव साय की सरकार किसानों के हित में किस गति से काम कर रही है, साय सरकार किसानों के हित में काम करने वाली सरकार है। यह किसानों के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस शुरू से धान खरीदी को लेकर अफवाह और झूठ फैला रही थी। ये रिकॉर्ड उनको करारा जवाब है, धान खरीदी का अब तक का सारा रिकॉर्ड टूटा है। इसके लिए छत्तीसगढ़ के सभी किसानों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। श्री साव ने कहा कि, किसानों की मेहनत और परिश्रम से धान का कटोरा भर रहा है। देश और दुनिया में धान उत्पादन से छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हो रहा है।

ये भी पढ़ें –CG Politics : भाजपा घोषणा पत्र समिति की बैठक सम्पन्न

उप-मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी में नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन की प्रकिया अंतिम चरण में है। पार्टी की मंडल चुनाव समिति, जिला चुनाव समिति और संभाग स्तरीय समिति की बैठक हो चुकी है। कभी भी प्रत्याशियों की सूची घोषित हो सकती है।

राम वन गमन पथ पर श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के लिए किसी को भी नहीं छोड़ा है। चाहे महादेव का नाम हो, चाहे भगवान राम का विषय हो, कहीं पर भी कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का रास्ता नहीं छोड़ा है। राम वन गमन पथ के निर्माण में दोषी पाए जाने पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।

नगरीय निकाय चुनाव प्रत्याशी चयन में कांग्रेस के पिछड़ने के सवाल पर डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, कांग्रेस को हार का डर सता रहा है, इसलिए घर पर बैठे हुए हैं, प्रत्याशी चयन पर फैसला नहीं कर पाए हैं। जनता इन्हें घर बैठाने का मन बना चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *