नंदिनी अहिवारा में पोरा तिहार का भव्य आयोजन, रैली व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा सबका मन


अहिवारा। गोवर्धन प्रसाद ताम्रकार। नंदिनी अहिवारा में 31 अगस्त 2025, रविवार को छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन देखने मिला। इस वर्ष पोरा तिहार नगर में अभूतपूर्व उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार क्रांति पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रैली निकाली गई, जिसे देखने नगर के मुख्य मार्गों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।
रैली शिवराम मंदिर, नंदिनी टाउनशिप मार्केट, अहिवारा मार्केट, बेरला रोड और संतोषी मंदिर मार्ग से होते हुए नगर पालिका कार्यक्रम स्थल तक पहुँची। पूरे नगर में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज, आकर्षक झांकियाँ और सांस्कृतिक रंगों ने माहौल को छत्तीसगढ़ी उत्सव में बदल दिया।
आयोजन का शुभारंभ महतारी की पूजा-अर्चना से हुआ। इसके बाद दोनों पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। गाड़ा-बईला, दुर्गा नृत्य की झांकी और देवी आस्था स्वरूप की प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। विशेष रूप से महिलाओं की पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों और देवी स्वरूप ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल, छत्तीसगढ़िया युवा क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवेन्द्र वर्मा, प्रदेश पदाधिकारी भूषण साह, देवेंद्र नेताम और यशवंत वर्मा मुख्य अतिथि रहे। मंच संचालन कमलेश मारकंडे और आशुतोष साहू ने किया। संयोजक गोवर्धन प्रसाद ताम्रकार ने बताया कि यह आयोजन नगर की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल रहा।
रात्रिकालीन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोकगीत, नृत्य और मंचीय प्रस्तुतियों ने नगरवासियों को देर रात तक बाँधे रखा। नगर पालिका परिसर में महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें महिला रिक्शा चालक और स्थानीय कलाकार शामिल रहीं। इस पहल ने समाज में महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया।
नगरवासियों ने इस आयोजन को छत्तीसगढ़ी संस्कृति और लोक परंपराओं का अद्भुत संगम बताया। भीड़-भाड़ और उत्साह से सराबोर अहिवारा नगर ने इस पोरा तिहार को एक यादगार उत्सव के रूप में संजो लिया।
इस आयोजन को सफल बनाने में कौशल साहू, धर्मेंद्र साहू, माधव साहू, परमेश्वर ठाकुर, गोवर्धन ताम्रकार, मुकेश साहू, आशुतोष साहू, कमलेश मारकंडे, बसंत साहू, पंकज लहरी, महेंद्र धुर्वे, संतोष साहू, योगेश वर्मा, हितेश पटेल, उत्तरा कुमार, ओमकार ठाकुर, कैलाश साहू, छोटू यादव, संजय जंघेल, आज़ाद सिवारे, घनश्याम साहू, ललित वर्मा, गौरव, आशीष यादव, भीखम साहू, नोहर यादव, हितेश यादव, संजय ठाकुर, तरुण यादव, चंद्रकांत डहरिया, भूषण साहू, परम ठाकुर, कृष्णा साहू, पूर्णेश्वर दुबे, महिला पदाधिकारी इंदु मारकंडे, पिंकी साहू, नितिन देवी, सावित्री साहू, रेवती साहू, डिग्नेश्वरी ताम्रकार सहित अन्य पदाधिकारियों और सेनानियों का विशेष योगदान रहा।
अहिवारा के संयोजक गोवर्धन प्रसाद ताम्रकार ने पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी और इसे नगर की सांस्कृतिक एकजुटता का प्रतीक बताया।








