CG Crime : सराफा व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

CG Crime : कोरबा। कोरबा में हुए सराफा व्यापारी गोपाल राय सोनी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के ड्राइवर और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी।

गोपाल राय सोनी की हत्या 5 जनवरी की रात को उनके घर पर हुई। हमलावरों ने पहले धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या की और फिर उनकी क्रेटा कार, अटैची और मोबाइल लेकर फरार हो गए। घटना का पता तब चला जब मृतक का बेटा नचिकेता रात 10 बजे घर पहुंचा। उसने देखा कि कार गायब थी, घर अस्त-व्यस्त था, और उसके पिता खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने 80 से अधिक पुलिसकर्मियों की 14 टीमें गठित की। इन टीमों ने 370 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। जांच के दौरान दो नकाबपोशों की पहचान हुई।

मुखबिर की सूचना और संदिग्धों की पूछताछ के आधार पर मोहन मिंज को हिरासत में लिया गया। शुरुआत में उसने वारदात में शामिल होने से इनकार किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

मोहन ने बताया कि सूरज पुरी गोस्वामी, जो पहले गोपाल राय की गाड़ी चलाता था, ने चोरी की साजिश रची थी। सूरज ने अपने भाई आकाश और मोहन के साथ मिलकर योजना बनाई। ड्राइवर आकाश ने अपने मालिक की हर गतिविधि की जानकारी दी और सही समय पर वारदात को अंजाम देने का संकेत दिया।

इस सनसनी खेज एवं चुनौती पूर्ण अंधे कत्ल के खुलासे मे निरीक्षक प्रमोद डनसेना थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर, निरीक्षक मोतीलाल पटेल थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक रूपक शर्मा थाना प्रभारी कुसमुण्डा, निरीक्षक अभिनवकांत सिंह थाना प्रभारी बालको, निरीक्षक युवराज तिवारी थाना प्रभारी उरगा, उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी सायबर सेल बिलासपुर, उप निरीक्षक अजय सोनवानी प्रभारी सायबर सेल, उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू थाना प्रभारी दीपका, उप निरी जितेन्द्र यादव प्रभारी चौकी सीएसईबी, उप निरीक्षक परमेश्वर राठौर, सउनि राम पाण्डेय, सउनि अजय सिंह, सउनि महिपाल सिंह, सउनि कुलदीप तिवारी, सउनि अनिता खेस, (सायबर सेल कोरबा से प्र.आर. गुनाराम सिन्हा आर. प्रशांत सिंह, आर. डेमन ओगरे, आर. विरकेश्वर प्रताप सिंह, आर. रवि कुमार चौबे, आर. सुशील यादव, आर. आलोक टोप्पो, म. आर. रेणु टोप्पो) प्र.आर. नरेन्द्र रात्रे, प्र.आर. दिलीप झा, प्र.आर. संतोष तिवारी, प्र.आर. चन्द्रशेखर पाण्डेय, प्र. आर. सुधांशु शर्मा, आर. विपिन बिहारी नायक, आर. चन्द्रकांत गुप्ता, आर. नितेश तिवारी, आर. संजय रात्रे, आर. गंगाराम डाण्डे, आर. विकास कोसले, आर. संदीप भगत, आर. योगेश राजपूत, आर. अशोक चौहान, आर. देव कुर्रे, आर. गोपीराम दिव्य, आर. हेराम चौहान, आर. हरीश मरावी, आर. शैलेन्द्र सिदार, आर. प्रेमेन्द्र चन्द्रा, म. आर. रेहाना फातिमा, आर. हितेश राव, आर. विरेन्द्र पटेल, आर. विशाल वर्मा, आर. ओमप्रकाश निराला, आर. अभिजीत पाण्डेय, आर. कौशल प्रसाद, आर. आशीष साहू, आर. संजू श्रीवास, आर. संदीप सिंह, आर. आलोक पाण्डेय, आर. सुनील सिंह, प्र.आर. मनोज ठाकुर, आर. चन्द्रसेन खुंटे, आर. नीरज डेनियल, आर. देवराज, आर. गुफरान, आर. ओमप्रकाश साहू, आर. दिनेश निराला, आर. प्रेम मरकाम, आर. मनबोध भारती, आर. कृपाल सिंह, आर. सूरज भारद्वाज, आर. रितिक पटेल, आर. सुरेश खुंटे आदि की भूमिका सराहनीय रही।

गिरफ्तार आरोपी:
आकाश गिरी गोस्वामी (24 वर्ष)
मोहन मिंज (23 वर्ष)
फरार आरोपी:
सूरज गिरी गोस्वामी (28 वर्ष)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *