MP Board Result 2025: 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी, छात्राओं ने मारी बाजी, ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

MP Board Result 2025: सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल 10वीं में टॉपर, सतना की प्रियल द्विवेदी ने 12वीं में मारी बाज़ी | जानिए पूरी लिस्ट और रिजल्ट डिटेल्स
MP Board Result 2025: भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आज, मंगलवार 6 मई 2025 को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए। इस बार परीक्षा में कुल 16,60,252 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 10वीं और 12वीं दोनों में बेटियों ने बाज़ी मारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन से रिजल्ट की औपचारिक घोषणा की।
10वीं बोर्ड परीक्षा 2025: प्रज्ञा जायसवाल ने रचा इतिहास
सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने इस बार एमपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 500 में से 500 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। यह प्रदर्शन न केवल राज्य में बल्कि देशभर में मिसाल बन गया है। वहीं रीवा के आयुष द्विवेदी ने 499 अंक और जबलपुर की शैजाह फातिमा ने 498 अंक के साथ क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
ये भी पढ़ें
12वीं बोर्ड परीक्षा 2025: प्रियल द्विवेदी बनीं टॉपर
12वीं परीक्षा में सतना की प्रियल द्विवेदी ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। इस परीक्षा में कुल 7,06,475 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें 4,48,807 छात्र पास हुए।
सरकारी स्कूलों का रहा दबदबा
इस बार प्राइवेट स्कूलों की तुलना में सरकारी स्कूलों के छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा। 12वीं में सरकारी स्कूलों से 2,76,438 छात्र पास हुए, जबकि प्राइवेट स्कूलों से 1,72,369 छात्र पास हुए।
सीएम ने टॉपर्स को किया सम्मानित
परिणाम जारी होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टॉपर्स को सम्मानित किया और कहा कि ये विद्यार्थी प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सुधारों की भी चर्चा की और सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
रिजल्ट कैसे देखें?
छात्र नीचे दिए गए विकल्पों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- MP Board Website: https://mpbse.mponline.gov.in
- MPBSE MOBILE App / MP Mobile App (Google Play Store से डाउनलोड कर ‘Know Your Result’ में जाकर अनुक्रमांक और आवेदन क्रमांक दर्ज करें)
फेल हुए छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा
जो छात्र असफल रहे हैं, उनके लिए 17 जून 2025 से पुनः परीक्षा आयोजित की जाएगी। छात्र इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं।








