Raipur Accident : रायपुर मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा, तेज रफ्तार कार ने रौंदा 4 लोगों को, एक महिला की मौत, दो घायल


Raipur Accident : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलीबांधा ब्रिज के पास सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले चार लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें –CG Crime : हाइवे पर बरातियों से हुई मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हुई। चार लोग सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
बताया जा रहा है कि, टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। तेलीबांधा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी कार चालक की पहचान करने में जुट गई है।
