Raipur Crime News Today : रायपुर में बीच सड़क पर बर्थडे मनाना पड़ा भारी, 10 युवक गिरफ्तार

Raipur Crime News Today : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 युवकों को बीच सड़क पर बर्थडे मनाना भारी पड़ गया। डीडी नगर थाना पुलिस ने सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

ये भी पढ़ें –Raipur Crime News Today : रायपुर शहर में देह व्यापार संचालित करने वाले 17 दलाल गिरफ्तार, इस एप्प माध्यम से ग्राहकों को युवतियों का फोटो व रेट कराते थे उपलब्ध

 

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 16-17.02.2025 को रात्रि 01 बजे सूचना मिली कि सुन्दर नगर चौक में विनोद उर्फ भक्कू कश्यप एवं अन्य लोगों द्वारा आम सड़क पर दुपहिया वाहन / कार लगाकर बीच सड़क में बर्थडे मना रहे है। उक्त सूचना पर थाना डीडी नगर स्टाफ रवाना होकर सुन्दर नगर चौक पहुंचे तो विनोद उर्फ भक्कू कश्यप एवं अन्य लोगों के द्वारा बीच सड़क में दुपहिया वाहन क्रमांक सीजी-04 पीबी-3788, वाहन क्रमांक सीजी-04 पीएल-7140, वाहन क्रमांक सीजी-04 पीटी-3188, चारपहिया कार क्रमांक सीजी 04 एनटी-3526 को बीच सड़क पर खड़ा कर बर्थडे मना रहे थे तथा केक काट रहे थे। उक्त घटना से आम सड़क पर आवागमन बाधित होने पर प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

प्रार्थी आशीष दास, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कचना द्वारा दिनांक 17.02.2025 को 07 बजे थाना आकर शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया कि उस रात्रि मैं अपने दोस्त से मिलने सुन्दर नगर चौक से होते हुए जा रहा था। उसी दौरान सुन्दर नगर चौक में विनोद उर्फ भक्कू एवं अन्य के द्वारा रास्ता रोककर केक काट रहे थे। आम रास्ता में गाड़ी खड़ी करके रास्ता जाम कर केक काटने वाले विनोद एवं उनके साथियो के विरूद्ध कार्यवाही चाहता हूँ कि शिकायत पर थाना डीडी नगर में अपराध 74/25 धारा 126 (2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है।

आरोपियों के नाम :-
01. विनोद उर्फ भक्कू कश्यप पिता तीजराम कश्यप, उम्र 31 वर्ष, साकिन देवनगरी महादेव घाट रोड।
02. फरदीन खोखर पिता ताजुबदीन खोखर, उम्र 27 वर्ष साकिन ईदगाह भाठा रायपुर।
03. वैभव पाण्डेय पिता मनोज पाण्डेय, उम्र 29 वर्ष साकिन तेलीपारा फुलचौक रायपुर।
04. पीयुष राजपूत पिता शेषनारायण राजपूत, उम्र 29 वर्ष साकिन देवनगरी महादेव घाट रायपुर।
05. नितेश पाण्डेय पिता सुरेन्द्र पाण्डेय, उम्र 22 वर्ष साकिन श्रीराम नगर चंगोराभाठा रायपुर।
06 मुनेश गौतम पिता धरमलाल गौतम उम्र 22 वर्ष साकिन गोकुल धाम सोसायटी रायपुरा।
07. यश कोसले पिता प्रेम कोसले उम्र 25 वर्ष साकिन पटेल पारा कुशालपुर जिला रायपुर।
08. अभिषेक ठाकुर पिता इन्द्रजीत ठाकुर उम्र 24 वर्ष साकिन कबीर नगर गुरुद्वारा के पास रायपुर। 09. विकास जैन पिता विजय जैन उम्र 22 वर्ष साकिन विप्र नगर शनि मंदिर के पास रायपुरा।
10. आयूष साहू पिता विष्णु साहू उम्र 21 वर्ष साकिन श्रीराम वाटिका के पीछे टीचर कॉलोनी कोटा रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *